जालंधर रेलवे रोड पर वारदात, मचाया शोर और फिर...

Edited By Urmila,Updated: 23 Dec, 2025 10:26 AM

the incident took place on jalandhar railway road

रेलवे रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास एक्टिवा सवार 3 नशेड़ी लुटेरों ने पैदल जा रहे युवक से मोबाइल लूट लिया।

जालंधर (वरुण) : रेलवे रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास एक्टिवा सवार 3 नशेड़ी लुटेरों ने पैदल जा रहे युवक से मोबाइल लूट लिया। जैसे ही मामला थाना 3 के प्रभारी राजिंदर सिंह तक पहुंचा तो एस.एच.ओ. समेत ए.सी.पी. नॉर्थ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश करने के लिए अलग-अलग टीमें बना दी। हालांकि लोगों ने पीछा करके लुटेरों की एक्टिवा पकड़ ली।

तलवाड़ा के रहने वाले अजय ने बताया कि उसने 11 बजे वाली ट्रेन पकड़नी थी जो हरिद्वार जानी थीं। उसकी माता एक अस्पताल में दाखिल है, जिसके कारण उसे हरिद्वार जाना था। पीड़ित ने कहा कि शाकाहारी खाना खाने के लिए लक्ष्मी सिनेमा सामने एक ढाबे में पहुंचा लेकिन इसी दौरान एक्टिवा सवार 3 लुटेरों ने उसका फोन छीन लिया और भाग गए। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया और उनकी एक्टिवा गिरा दी। तीनों लुटेरों भागने में कामयाब हो गए जिसमें में एक लुटेरा लक्ष्मी सिनेमा की पार्किंग में घुसा और गायब हो गया। राहगीरों ने तुरंत थाना तीन के प्रभारी को इसकी सूचना दी।

crime

उधर जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो कमिश्नरेट पुलिस अफसरों ने तुरंत एक्शन ले लिया। इस दौरान ए.सी.पी. नॉर्थ संजय कुमार और थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए लुटे हुए मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। कुछ ही समय में पुलिस ने कई इलाकों में रेड भी की लेकिन मोबाइल की लोकेशन मिलते ही पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। थाना तीन की पुलिस ने पीड़ित अजय को उसका मोबाइल लौटाया और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को भी पकड़ा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!