मुख्यमंत्री मान का PA बता शराबी व्यक्ति ने अस्पताल में की ये हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 10 Aug, 2022 01:10 PM

telling the pa of chief minister mann the drunken person did these acts

स्थानीय जिला स्तर पर सिविल अस्पताल की जच्चा-बच्चा वार्ड में लेबर कमरे में अपने आपको मुख्यमंत्री भगवंत मान का पी.ए. बताने वाले शराबी व्यक्ति द्वारा रात के समय नशे में धुत्त स्टाफ को फटकार लगा रहा था।

तरनतारन (रमन): स्थानीय जिला स्तर पर सिविल अस्पताल की जच्चा-बच्चा वार्ड में लेबर कमरे में अपने आपको मुख्यमंत्री भगवंत मान का पी.ए. बताने वाले शराबी व्यक्ति द्वारा रात के समय नशे में धुत्त स्टाफ को फटकार लगा रहा था तो वहीं वार्ड में मौजूद मरीजों और रिश्तेदारों को भी डरा-धमका रहा था। इस संबंधी अस्पताल के एस.एम.ओ. ने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत देते हुए उक्त शराबी व्यक्ती की तलाश करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  

गौरतलब है कि अस्पताल पहुंचे व्यक्ति ने गलत मोबाइल नंबर देते हुए स्टाफ से विभिन्न कार्य करवाने के लिए मिलने को कहा। जानकारी के अनुसार स्थानीय अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में 2 अगस्त की रात शराब पीकर एक अज्ञात व्यक्ति जिसने शराब पी हुई थी, ने अपने आपको मुख्यमंत्री भगवंत मान का पी.ए. बताया और वार्ड का राउंड लगाना शुरू कर दिया। राउंड लगाते समय अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी उसके साथ मौजूद थे, जो उसे वार्ड के लेबर रूम में ले गए। संबंधित व्यक्ति बिना अपना नाम बताए अस्पताल की महिला स्टाफ को आपत्तिजनक बातें करते हुए फटकार लगानी शुरू कर दी और वार्ड में भर्ती महिलाओं का वीडियो बनाने लगा।

इस माहौल को देख जहां कर्मचारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा, मरीजों के वारिसों ने एतराज करना शुरू करते हुए शोर डालना शुरू कर दिया। 'आप' नेता के रूप में पहचाने जाने वाले संबंधित व्यक्ति ने कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि अगर किसी को किसी भी तरह की परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है और उनका काम मुख्यमंत्री के माध्यम से किया जाएगा। कुछ देर बाद संबंधित व्यक्ति वार्ड से गायब हो गया जिसके बाद मरीजों और स्टाफ के बीच काफी चर्चा हुई। इस मामले की जानकारी अस्पताल की ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ नर्स ने दी अस्पताल के एस.एम.ओ. के ध्यान में लाया गया। 

इस संबंधी में जानकारी देते हुए अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. रमनदीप सिंह पड्डा ने बताया कि वार्ड में पहुंचे व्यक्ति की तलाशी व कार्रवाई को लेकर नगर थाना में लिखित शिकायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अस्पताल में चल रहा भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति कौन था और वह किस उद्देश्य से अस्पताल आया था, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड भी नियुक्त किया गया है। शरारती तत्वों को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना तरनतारन के थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि एस.एम.ओ. द्वारा मिली शिकायत संबंधी सी.सी.टीवी. कैमरों के आधार ऊपर जांच की जा रही है। इसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!