भाई निर्मल सिंह के उपचार में लापरवाही को लेकर सुखबीर बादल ने  स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू से मांगा इस्तीफा

Edited By swetha,Updated: 04 Apr, 2020 03:17 PM

sukhbir badal seeks resignation from health minister sidhu

कोरोना से पीड़ित भाई निर्मल सिंह के उपचार  में लापरवाही की खबरों के बीच फिरोजपुर से सांसद और शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने शनिवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की।

जालंधरः कोरोना से पीड़ित भाई निर्मल सिंह के उपचार  में लापरवाही की खबरों के बीच फिरोजपुर से सांसद और शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने शनिवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की।

सुखबीर ने ट्वीट करते लिखा है पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तत्काल बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समय की जरूरत है। ट्वीट सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपकी सरकार पीड़ितों की अच्छे से देखभाल नहीं कर सकती तो हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से कैसे निपटेंगे। वह भाई निर्मल सिंह की अपने बेटे और बहू के साथ अंतिम बातचीत की ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसमें उन्होंने कहा था कि डॉक्टर उनका ठीक से उपचार नहीं कर रहे।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!