मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर सुखबीर बादल ने उठाए सवाल, Tweet कर कही ये बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2023 02:02 PM

sukhbir badal raised questions about mohalla clinics

मोहल्ला क्लीनिक में न डॉक्टर हैं, न दवा और न ही लैब टेस्ट किए जा रहे  है।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्य में आम आदमी पार्टी के क्लीनिकों को लेकर पंजाब सरकार को  सवालों के घेरे में खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक में न डॉक्टर हैं, न दवा और न ही लैब टेस्ट किए जा रहे  है।

PunjabKesari
सुखबीर बादल ने कहा कि अगर मोहल्ला क्लीनिकों में ऐसे हालात हैं तो अकाली सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा केंद्रों को बंद करके 25-25 लाख रुपए का रंग रोगन (प्रति क्लिनिक) और 50 करोड़ का देश-भर में विज्ञापन क्यों? उन्होंने कहा कि सुना है भगवंत मान सरकार स्कूलों पर भी ऐसा काम  करने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!