Punjab में इस तारीख को विशेष छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2024 03:47 PM

special holiday on june 1 to the voters of himachal pradesh

लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी।

पंजाब डेस्कः लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी।  चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पंजाब , हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की एकमात्र संसदीय सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। 

इसी बीच पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून, 2024 को वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए विशेष छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिणक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों में से यदि कोई यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का वोटर है तो वह अपनी वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धित अथॉरिटी से तारीख़ 01- 06- 2024 (शनिवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारियों/ कर्मचारियों की छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी। 

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के किसी भी औद्योगिक संस्थान, कारोबार, व्यापार या किसी भी अन्य संस्थान में काम करने वाले यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के वोटरों को भी वोट डालने के लिए जन प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 की धारा 135बी (1) के मुताबिक 01-06- 2024 को सवैतनिक छुट्टी घोषित की गई है। इस सम्बन्ध में पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!