सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए मीका सिंह, किसानों के मुद्दे को लेकर कहीं ये बात

Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2020 10:56 AM

singer mika singh visit sri darbar sahib

अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते बॉलीवुड गायक मीका सिंह गत दिवस सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए।

अमृतसर: अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते बॉलीवुड गायक मीका सिंह गत दिवस सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान मीका सिंह ने कुछ समय इलाही वाणी का कीर्तन श्रवण किया और परिक्रमा में कुछ वक्त बिताकर सरबत के भले हेतु अरदास भी की।
 PunjabKesari
मीका सिंह ने बातचीत करते कहा कि 'आज वह गुरु घर माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं और वाहेगुरु आगे यही अरदास की है कि सारे विश्व को कोरोना महामारी से जल्द राहत मिले और फिर से लोग अपना-अपना काम करें और ख़ुश रहें।'

वहीं मीका सिंह ने किसानों के मुद्दे पर बोलते कहा कि वह हमेशा ही किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ें हैं। इस मौके पर उन्होंने और भी कई मुद्दों पर अपने विचार सांझे किए थे। बता दें कि मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी सांझी की है, जिसमें हरिमंदिर साहिब नजर आ रहा है। इस वीडियो को सांझा करते मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा,'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह।'

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!