Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2022 10:01 AM
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज उनके परिवार से दुख सांझा करने के
मानसा: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज उनके परिवार से दुख सांझा करने के लिए गांव मूसा आ रहे हैं। इस मौके पर मूसेवाला के घर के बाहर बड़ी संख्या में तैनात की पुलिस ने कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा को रोक लिया। पुलिस के रोकने पर कुलबीर सिंह ज़ीरा की पुलिस के साथ तीखी बहस हो गई।उन्होंने कहा कि वह मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने आए हैं। मुख्यमंत्री के आने पर आप हमें आज रोक रहे हो। गुस्साएं कुलबीर ज़ीरा ने कहा कि उन्हें रोकने के लिए किस ने कहा है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। आज मुख्य मंत्री भगवान मान भी सिद्धू के परिवार के साथ मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का मुख्य कारण पंजाब सरकार की तरफ से उन की सुरक्षा में से गई कटौती को माना जा रहा है। इस को लेकर सिद्धू मूसेवाला के कई प्रशंसकों में काफ़ी गुस्सा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कातिलों का पता नहीं लग सका। पंजाब पुलिस की तरफ से अलग -अलग स्थानों पर छापेमारी करके गिरफ़्तारियाँ की जा रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here