सर्बिया वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए लुधियाना के 4 खिलाड़ी चयनित

Edited By Urmila,Updated: 05 Jun, 2026 01:40 PM

serbia world school basketball championship

सर्बिया के ज़्लातिबोर शहर में 13 से 22 जून 2026 तक आयोजित होने जा रही वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (U-18) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लुधियाना के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

लुधियाना: सर्बिया के ज़्लातिबोर शहर में 13 से 22 जून 2026 तक आयोजित होने जा रही वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (U-18) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लुधियाना के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है।

लुधियाना बास्केटबॉल अकादमी (LBA) की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी — गगनदीप कौर, टिशमीत कौर और दीपिका पूनिया — का चयन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों को पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की इंटरनेशनल कोच मैडम सलोनी द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा, LBA के ही खिलाड़ी शौर्य सचदेवा का भी चयन हुआ है, जिन्हें अकादमी के कोच श्री जयपाल ने प्रशिक्षित किया है। चयनित चारों खिलाड़ी लुधियाना स्थित PIS सेंटर से हैं।

Coach Saloni

इस उपलब्धि पर लुधियाना के पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट को बधाई दी गई है। इस मौके पर श्री आर.एस. गिल (प्रेसिडेंट, PBA), युरिंदर सिंह हायर, जे.पी. सिंह, मुखविंदर सिंह भुल्लर, परमिंदर सिंह हीर, परमिंदर सिंह भंडाल, अर्जुन अवॉर्डी सुमन शर्मा, एस.एस. चीमा, अजमेर सिंह, विजय चोपड़ा और बृज भूषण गोयल ने खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि लुधियाना के ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!