संगरूर दंगल में नहीं है AAP का खड़का, कैप्टन-बादलों के समय लगता था तड़का

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2022 11:18 AM

sangrur by election

आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा सीट को हाई-फाई नहीं बनाया।

लुधियाना (मुल्लांपुरी): आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा सीट को हाई-फाई नहीं बनाया। पहले की तरह पार्टी के वर्करों को चुनाव में जुटने के निर्देश दिए गए हैं जबकि इससे पहले पंजाब में चाहे बादल सरकार रही हो और या कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार, उपचुनाव में मुख्यमंत्री के चक्कर पर चक्कर व विकास के धड़ाधड़ कार्य, ‘सरकार’ का चंडीगढ़ की बजाय हलके में आकर वोटरों के मुंह से बात सुनकर जल्दी हल करवाना, गांव-गांव मोर्चा लगाना व खूब राजनीतिक खड़का-दड़का व तड़का लगाना आदि शामिल होता था लेकिन इस बार ‘आप’ का वैसा खड़का-दड़का व तड़का नहीं दिखाई दे रहा।

एक नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवंत मान समझदार मुख्यमंत्री हैं। उन्हें पता है जीत तो पक्की है। अगर सरकार का दबदबा दिखाया व खुद चक्कर पर चक्कर लगाए तो क्या होने वाला है। इससे विपक्षी शोर मचाएंगे और सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाएंगे। ज्यादा से ज्यादा यही होगा कि जीत का मार्जन कम हो जाएगा लेकिन खड़का-दड़का व हाई-फाई चुनाव से हलका बचा रहेगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!