मृतक के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल के बाहर हंगामा, लगाए ये गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Apr, 2022 04:03 PM

ruckus outside private hospital by relatives of the deceased

लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल को मृतक के परिजनों द्वारा घेरने का मामला सामने आया है।

लुधियाना : लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल को मृतक के परिजनों द्वारा घेरने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए कि उनकी लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई है। मरीज की मौत से आहत होकर परिजनों ने आज उक्त अस्पताल को घेर लिया और अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार को इस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज को शराब पीने की आदत थी, उनकी इस आदत को छु़ड़ाने के लिए इस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन उक्त अस्पताल में सरेआम मरीज को शराब परोसी जाती थी। परिजनों ने मांग की कि अंदर कोई नशा मुक्ति केंद्र नहीं है और अस्पताल की मान्यता को रद्द किया जाए। घटना संबंधी पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!