Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2026 05:21 PM

अस्पताल के बाहर एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है।
फाजिल्का: अस्पताल के बाहर एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान सुनील सिंह निवासी गांव सजराना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति फाजिल्का के कैंड रोड पर स्थित निजी अस्पताल के बाहर अपनी पत्नी के लिए जूस लेने आए था। इस दौरान गाड़ी सवार हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
मौके पर युवक के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई। उसकी हालत गंभीर होने के चलते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए घायल के चाचा जोगिंदर सिंह ने बताया कि सुनील के घर पर बच्चे का जन्म हुआ है और उसकी पत्नी बाला जी अस्पताल में भर्ती है और वह अपनी पत्नी के लिए जूस लेने के लिए बाहर आया था। मौके पर गाड़ी सवार हमलावरों ने उसे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर लोगों ने सुनील को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here