हरिवंश नारायण सिंह के लगातार तीसरी बार डिप्टी चेयरमैन बनने पर बोले राघव चड्ढा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Apr, 2026 03:40 PM

raghav chadha congratulates harivansh on becoming rajya sabha deputy chairman

जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि इस समय उनकी पार्टी के न तो लीडर यहां मौजूद हैं

पंजाब डैस्क : राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के तौर पर आज फिर हरिवंश नारायण सिंह को चुना गया। उनका चुनाव सबकी सहमति से हुआ। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने उनका स्वागत किया और धन्यवाद किया। आपको बता दें कि हरिवंश को लगातार तीसरी बार राज्यसभा का डिप्टी चेयरमैन चुना गया है।

जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि इस समय उनकी पार्टी के न तो लीडर यहां मौजूद हैं और न ही डिप्टी लीडर मौजूद हैं लेकिन उन्हें हाल ही में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया और वह राज्यसभा में मौजूद हैं। इसलिए पार्टी की तरफ से वह हरिवंश जी को डिप्टी चेयरमैन बनने की बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि वह हरिवंश जी को डिप्टी चेयरमैन के तीसरे कार्यकाल के बधाई देते हैं। उनका हरिवंश जी के साथ रिश्ता हमेशा से थोड़ा खट्टा-मीठा रहा है। जब वह टोपिक से परे हो जाते हैं तो रिश्ता खट्टा हो जाता है और उन्हें डांट पड़ती है लेकिन जब वह सही टोपिक पर सटीक बात करते हैं तो रिश्ता मीठा हो जाता है और उनका आशीर्वाद और पर्ची मिलती है। इस दौरान यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनका और डिप्टी चेयरमैन का रिश्ता मीठा-मीठा बनेगा।

उन्होंने डिप्टी चेयरमैन से अनुरोध करते कहा कि जब उनके बात करने का समय समाप्त हो जाता है तो उसके बाद भी अगर उन्हें 1-2 मिनट ज्यादा दे दिए जाएं तो वे अपनी बात और अच्छे से रख सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने आखिर में कहा कि वह पूरे संसद की तरफ से उनका स्वागत करते हैं और सदन के अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हैं। उनके कार्यकाल में जीरो आवर में सभी सदस्यों को काफी समय मिल पाता है। पहले केवल 5-7 सांसदों को मौका मिलता था लेकिन जब से वह गद्दी पर विराजमान हुए हैं तब से 15-20 सदस्यों को बोलने का मौका मिलता है। अंत में उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से बधाई दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!