Punjab की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प हलचल, गैंगस्टर परिवार की सियासत में एंट्री

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 12:00 AM

a gangster family enters the arena of punjab politics

Punjab की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है। गैंगस्टर Jaggu Bhagwanpuria के परिवार को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भगवानपुरिया परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है।

अमृतसर : Punjab की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है। गैंगस्टर Jaggu Bhagwanpuria के परिवार को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भगवानपुरिया परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है।

दरअसल, भगवानपुरिया की मौसी Rajwinder Kaur हाल ही में Dera Baba Nanak ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन चुनी गई हैं। उनके इस पद पर पहुंचने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि परिवार अब सक्रिय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए संकेत दिए कि भविष्य में उनके परिवार का कोई सदस्य विधानसभा चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि “अगर अकाल पुरख की इच्छा हुई तो परिवार का कोई न कोई सदस्य चुनाव जरूर लड़ेगा। जिस परमात्मा ने यहां तक पहुंचाया है, वही आगे का रास्ता भी तय करेगा।”

उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर लोग इसे आने वाले समय में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। खास बात यह है कि डेरा बाबा नानक क्षेत्र पहले से ही राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रहा है, ऐसे में इस तरह के बयान ने नई बहस को जन्म दे दिया है। यदि भगवानपुरिया परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरता है, तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से किसी संभावित उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले समय में भगवानपुरिया परिवार क्या फैसला लेता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!