Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Apr, 2026 11:15 PM

सुल्तानविंड नहर के पास देर रात एक दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में मछलियां सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ गईं। एक महिंद्रा गाड़ी, जिसमें तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं, अचानक ब्रेक लगने से सारा...
अमृतसर (विक्रमजीत): सुल्तानविंड नहर के पास देर रात एक दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में मछलियां सड़क पर गिरकर तड़पते हुए दम तोड़ गईं। एक महिंद्रा गाड़ी, जिसमें तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं, अचानक ब्रेक लगने से सारा पानी बाहर आ गया और मछलियां सड़क पर बिखर गईं।
सड़क पर गिरने के बाद मछलियां बेबस होकर तड़पती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों की मदद से मछलियों को वापस गाड़ी में डालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें इकट्ठा किया गया, तब तक काफी मछलियां मर चुकी थीं। यह मंजर बेहद दुखद था, जहां जिंदगियां लोगों की आंखों के सामने ही खत्म हो रही थीं। सड़क पर बिखरी मछलियां और उनकी तड़प ने हर देखने वाले को स्तब्ध कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा डाला गाड़ी में तिरपाल बिछाकर पानी भरा गया था और उसमें छोटी मछलियां रखी गई थीं। यह गाड़ी पठानकोट की ओर से आ रही थी। लेकिन जैसे ही चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, डाले में भरा पानी बाहर आ गया और मछलियां सड़क पर गिर गईं।

