Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Apr, 2026 08:19 PM

Bar Council of Punjab and Haryana ने पंजाब, हरियाणा और यू.टी. चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव 15 मई 2026 को कराए जाएंगे।
लुधियाना ( गणेश/सचिन ) : Bar Council of Punjab and Haryana ने पंजाब, हरियाणा और यू.टी. चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव 15 मई 2026 को कराए जाएंगे। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि सभी बार एसोसिएशनों को निर्धारित नियमों के तहत ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता या तय शेड्यूल से बाहर चुनाव कराने पर उसे अमान्य घोषित किया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया की मुख्य तिथियां:
16 अप्रैल तक शपथ-पत्र व फीस जमा, 20 अप्रैल तक इलेक्शन कमेटी का गठन, 24 अप्रैल को मतदाता सूची जारी, 2 मई तक आपत्तियां दर्ज, जबकि 8 मई तक उनका निपटारा किया जाएगा। Supreme Court of India के आदेश के तहत चुनाव में महिला वकीलों को 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य होगा।
सख्त नियम लागू:
चुनाव में “वन वोट-वन बार” सिद्धांत लागू रहेगा। केवल पंजीकृत वकील ही मतदान कर सकेंगे। कैश लेन-देन पर पूरी तरह रोक रहेगी और सभी भुगतान डिजिटल माध्यम से करने होंगे।
अंतिम चेतावनी:
बार काउंसिल ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन होने पर चुनाव रद्द कर दिए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर एडहॉक कमेटी बनाकर चुनाव प्रक्रिया अपने नियंत्रण में ली जाएगी।



