Punjab Top 10: सी.एम. का धान की बुवाई को लेकर नया शैड्यूल, कल केंद्रीय गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात, पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kamini,Updated: 18 May, 2022 10:13 PM

punjab wrap up all breaking and latest news

राज्य के किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 जून और 17 जून को धान..............

जालंधर: राज्य के किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 जून और 17 जून को धान की अलग-अलग बुवाई के लिए नए शैडयूल की घोषणा की। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को मुक्त करवाने के लिए अभियान छेड़ चुकी है, राज्य के सी.एम. भगवंत मान कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं।  ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

cm mann made a new schedule for sowing of paddy

सी.एम. मान ने धान की बुवाई के लिए बनाया नया शैडयूल, की यह घोषणा
राज्य के किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 जून और 17 जून को धान की अलग-अलग बुवाई के लिए नए शैडयूल की घोषणा की। इस तरह से अब कुल क्षेत्रों की संख्या को चार से सिर्फ दो तक सीमित कर दिया गया है। 

देश की रक्षा के लिए शानदार भूमिका निभाने वाले जवानों के अहम खबर, पंजाब सरकार ने की यह घोषणा
रक्षा सेवाओं के जवानों द्वारा की गई शानदार सेवाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली पंजाब कैबिनेट ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए पुरस्कार विजेताओं के लिए भूमि के बदले नकद और कैश अवार्ड में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। 

अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ वन विभाग का एक्शन, कई एकड़ जमीन करवाई मुक्त
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को मुक्त करवाने के लिए अभियान छेड़ चुकी है, जिसके चलते कई दशकों पुरानी जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। 

सी.एम. मान कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राज्य के सी.एम. भगवंत मान कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 3.15 दिल्ली में सी.एम. भगवंत मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस मीटिंग के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी, BBMB और किसानों के मसले पर चर्चा किए जाने की संभावनाएं हैं।

कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ निकाला मोर्चा, बसों का किया चक्का जाम
पंजाब रोडवेज पनबस/पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा ट्रांसपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों के रवैये से परेशान होकर कर्मचारियों ने पंजाब के रोडवेज डिपो को बंद करके रोष प्रदर्शन किया और बसों का चक्का जाम रखा। 

farmers meeting with cm maan

बड़ी ख़बर: किसानों और सरकार के बीच बनी सहमति, धरना होगा खत्म
पंजाब की किसान जत्थेबंदियों की तरफ से मोहाली-चंडीगढ़ सरहद पर अपनी मांगों को लेकर बीते दिन से धरना दिया जा रहा है। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के नेताओं की बुद्धवार दोपहर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग के दौरान किसान जत्थेबंदियों और सरकार बीच सहमति बन गई है। 

Entertainment के नाम पर हुआ घोटाला, अर्चना पूर्ण सिंह हुई कोर्ट में पेश
बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी अदाकारा  अर्चना पूर्ण सिंह की आज जालंधर कोर्ट में पेशी हुई। यह मामला जालंधर मंडल के तत्कालीन कमिश्नर स्वर्ण सिंह पर अपने पद का फायदा लेते हुए कलाकारों को कम पैसे देने और सरकारी फंड का का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। 

CM की तारीफ करने वाले सिद्धू ने दिखाया अपना रंग, ट्वीट कर अलग-अलग मुद्दों पर घेरी ‘आप’ सरकार
बीते दिनों कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की गई थी जिस दौरान उन्होंने मुख्य मंत्री की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करने वाले नवजोत सिद्धू आज आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक के बाद एक ट्वीट करके निशाना साध रहे हैं। 

कानून व्यवस्था को लेकर नवजोत कौर सिद्धू का Tweet, सी.एम. मान से कही यह बात
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सी.एम. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को ट्वीट किया है।

तार-तार हुआ पवित्र रिश्ता, कलयुगी बेटे ने मां से पार की सारी हदें
सुजानपुर के साथ लगते गांव पंजोड में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने का समाचार सामने आया है जिसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि कलयुग का प्रकोप चल रहा है जिसके कारण लोग सारी मान मर्यादा को भूल चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!