तार-तार हुआ पवित्र रिश्ता, कलयुगी बेटे ने मां से पार की सारी हदें

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2022 05:25 PM

the son of kaliyug crossed all the limits from the mother

सुजानपुर के साथ लगते गांव पंजोड में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने का समाचार

सुजानपुर(ज्योति): सुजानपुर के साथ लगते गांव पंजोड में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने का समाचार सामने आया है जिसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि कलयुग का प्रकोप चल रहा है जिसके कारण लोग सारी मान मर्यादा को भूल चुके हैं।

जी हां सुजानपुर के साथ लगते गांव पंजोड में एक युवक द्वारा अपनी मां  के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है, जिसके चलते सुजानपुर पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंधी डी.एस.पी. धारकलां मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि रात्रि के समय वह अपने घर में सोई हुई थी और देर रात्रि के समय अवतार सिंह शराब के नशे में उसके कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुसा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।

जिसके चलते पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी। वहीं डी.एस.पी. मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर जांच के साथ-साथ अपनी सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!