पंजाब में 5 दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी, इन जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील

Edited By Vatika,Updated: 24 Dec, 2025 11:17 AM

punjab weather

पूरा पंजाब इस समय घनी धुंध की चपेट में है, जिसके कारण आने वाले दिनों में जन-जीवन

चंडीगढ़: पूरा पंजाब इस समय घनी धुंध की चपेट में है, जिसके कारण आने वाले दिनों में जन-जीवन के प्रभावित होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार अगले तीन से पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में “बहुत घनी धुंध” को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। खासकर अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिसको देखते हुए विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा पंजाब में बीते दिन की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने और घनी धुंध पड़ने की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे धुंध के दौरान सावधानी बरतें और मौसम से जुड़ी ताज़ा अपडेट्स लेते रहें। घनी धुंध का सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ने की आशंका है। हाईवे, रेलवे रूट और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण होगा और यात्रा का समय बढ़ सकता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!