पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे Record, 10 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2025 12:14 PM

punjab weather

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी के बीच 10 जिलों में  हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलग-अलग जिलों के लिए 10 जून से 13 जून तक चेतावनी जारी हुई  है। 

मौसम विभाग से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 11 साल के औसत की तुलना में यह साल सबसे गर्म है। एक ओर जहां तापमान की वृद्धि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं बारिश न होने के कारण भी लोग काफी प्रभावित हो रहे है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-2021 के जून के महीने में अधिकतम तापमान 38.9-40 डिग्री के ही बीच रहा था, जबकि साल 2022-2023 में जून का औसत तापमान 39 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। साल 2024-2025 में जून महीने का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास था, लेकिन इस साल जून महीने के नौवे दिन तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे आसमान से आग उगल रही हो। वहीं प्रंचड गर्मी के बाच आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि आंकी गई है।

विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में दर्ज किया गया, जो कि 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 44.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!