Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2026 01:58 PM

खन्ना के मलौद इलाके में 5वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
खन्ना: खन्ना के मलौद इलाके में 5वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी गांव सिहोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
थाना प्रभारी चरणजीत सिंह के मुताबिक, इस घटना के संबंध में 15 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को कपड़ों का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई है और सभी सबूत एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि मामले को मजबूती से अदालत में पेश किया जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।