Punjab : घर के अंदर घुस 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से ह'त्या! हैरान कर देगी दुश्मनी की वजह

Edited By Urmila,Updated: 27 Jul, 2025 03:34 PM

punjab shocking incident

मानसा जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के रुड़की गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मानसा (परमदीप राणा): मानसा जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के रुड़की गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान राजा सिंह के रूप में हुई है। एक व्यक्ति ने बच्चे पर कबूतर चोरी का आरोप लगाया और उसके घर जाकर उसकी हत्या कर दी।

child murdered

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय तरलोचन सिंह बच्चे के घर कबूतर चोरी की शिकायत लगाने गया था। जब लड़का उससे मिला, तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद लड़के के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राजा सिंह 7वीं कक्षा में पढ़ता था और वह कबड्डी का बहुत अच्छा खिलाड़ी था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!