Bhatinda में 3 बड़ी घटनाओं से सनसनी!: AAP विधायक की जेल शिफ्ट और...गोली चलने से 1 की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Apr, 2026 09:05 PM

sensation in bathinda following three major incidents

शहर में बीते दिनों तीन अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। जहां एक ओर बंदूक साफ करते समय चली गोली ने एक व्यक्ति की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर आप के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को कड़ी सुरक्षा में बठिंडा जेल शिफ्ट किया गया। इसी बीच एक युवक ने जहरीला...

बठिंडा (विजय वर्मा) : शहर में बीते दिनों तीन अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। जहां एक ओर बंदूक साफ करते समय चली गोली ने एक व्यक्ति की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर आप के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को कड़ी सुरक्षा में बठिंडा जेल शिफ्ट किया गया। इसी बीच एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर झील में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

बंदूक साफ करते समय चली गोली, मौके पर मौत
अजीत रोड इलाके में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय जोरावर सिंह उर्फ हैप्पी गिल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपने घर में लाइसेंसी 12 बोर दो नाली बंदूक की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। बेहद नजदीक से चली गोली ने उनके चेहरे और सिर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि कमरे की छत तक खून के निशान पाए गए।
सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस और सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

'आप' के बागी विधायक पठानमाजरा बठिंडा जेल शिफ्ट

बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकियों के आरोपों में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को देर रात पटियाला जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानांतरण किया गया। बठिंडा की केंद्रीय जेल को हाई-सिक्योरिटी जेल माना जाता है, जहां पहले से कई गैंगस्टर बंद हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

Bhatinda में 3 बड़ी घटनाओं से सनसनी!: बंदूक साफ करते समय मौत, विधायक जेल शिफ्ट, युवक ने झील में लगाई छलांग
गुरुवार को झील नंबर-1 में एक 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक गुरविंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों घटनाओं ने शहर में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस सभी मामलों में जांच जारी रखे हुए

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!