4 दिनों से लापता बुजुर्ग महिला की संदूक में मिली ला/श, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2026 06:05 PM

missing old women body found

हलका सरदूलगढ़ के गांव जौड़कियां में 4 दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव एक घर में रखे संदूक से बरामद हुआ

सरदूलगढ़/मानसा (संदीप मित्तल): हलका सरदूलगढ़ के गांव जौड़कियां में 4 दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का शव एक घर में रखे संदूक से बरामद हुआ, जिसकी हत्या लूट की नीयत से नशेड़ी युवकों द्वारा करने का शक जताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुखदेव कौर पत्नी भजन सिंह निवासी जौड़कियां सुबह अपने घर से गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजन व ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे। कुछ सी.सी.टी.वी. कैमरों में वह एक रास्ते से घर की ओर जाती दिखाई दी, इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

शक के आधार पर पुलिस ने गांव के कुछ घरों की तलाशी ली 

इस दौरान गांव के ही एक घर में रखे संदूक से सुखदेव कौर का शव बरामद हुआ, जो काफी खराब हालत में था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुछ युवकों ने लूटपाट की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने कानों और हाथों में सोने के गहने पहने हुए थे, जो शव मिलने के समय गायब थे।

गांव के ही युवकों द्वारा बुजुर्ग महिला की लालच में हत्या करने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों व गण्यमान्यों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना जौड़कियां प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी जौड़कियां के घर में रखे संदूक से शव बरामद किया गया है।

फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक की जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद बनती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!