Edited By Kamini,Updated: 08 Oct, 2026 01:22 PM

शहर के वार्ड नंबर 4 के एक परिवार का रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई,
बुढलाडा (बांसल): शहर के वार्ड नंबर 4 के एक परिवार का रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों समेत 3 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 4 की रहने वाली सुमन रानी (45) अपने बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में घर के लिए टाइल खरीदने और टाइलों के डिजाइन देखने जा रही थी।
बताया जा रहा है कि शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ऑटो रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में सुमन रानी की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है। पड़ोसी पूजा (38), संजना (21) और पारस (9) को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। हादसे के असली कारणों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here