Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 03:27 PM

नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने
मोगा (आजाद): नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन, डोडा पोस्त और अवैध शराब सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना चड़िक के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि सहायक थाना प्रभारी सरताज सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुल्लापुर निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजा (वर्तमान निवासी न्यू टाउन मोगा) को काबू कर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इसी तरह थाना कोट ईसे खां के प्रभारी जनक राज ने बताया कि सहायक थाना प्रभारी बूटा सिंह ने गश्त के दौरान दोलेवाला निवासी करमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस चौकी दोलेवाला के इंचार्ज सहायक थाना प्रभारी जगमोहन सिंह ने गश्त के दौरान गांव दोलेवाला निवासी मसा सिंह को काबू कर उससे 2 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद किया।
थाना धर्मकोट के सहायक थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर हकीमां निवासी निर्वैर सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा थाना धर्मकोट के सहायक थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने गांव शेरपुर तैयबां निवासी बलविंदर सिंह उर्फ मुखा को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश किया जाएगा।