शहीद नायक राजविंदर सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए देगी पंजाब सरकार

Edited By Mohit,Updated: 07 Jul, 2020 10:55 PM

punjab government will give 50 lakh rupees to the family of rajvinder

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान............

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए नायक राजविंदर सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की मंगलवार को घोषणा की। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राजविंदर 53 राष्ट्रीय राइफल्स (24 पंजाब) में तैनात थे और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 29 वर्षीय शहीद के परिवार को हर संभव मदद एवं सहायता करेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक राजविंदर पटियाला जिले के सामना तहसील स्थित गांव डोडरा के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी गुरप्रीत कौर और भाई बलवंत सिंह हैं। बयान में कहा गया कि राजविंदर सिंह 2011 में पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 24 पंजाब में शामिल हुए। राजविंदर ने घातक प्लाटून में अदम्य साहस का परिचय दिया और इसके बाद स्वेच्छा से आंतकवाद विरोधी अभियान के लिए 53 राष्ट्रीय राइफल में नियुक्ति ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!