कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Apr, 2026 05:50 PM

fraud in the name of abroad

विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम गुरदासपुर की पुलिस ने 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गुरदासपुर (हरमन, विनोद): विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम गुरदासपुर की पुलिस ने 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में वरिंदर कौर पत्नी जसविंदर सिंह, निवासी सूहर कलां ने बताया कि 14 अक्तूबर 2024 को उनके पति ने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। जब उस विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया, तो सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम बलविंदर सिंह बाजवा बताया। उस व्यक्ति ने वरिंदर कौर के पति को कम पैसों में कनाडा भेजने का झांसा दिया। 

शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी विज्ञापन के जरिए उन्हें अपने जाल में फंसाया और कनाडा भेजने के नाम पर कुल 22 लाख रुपए की ठगी कर ली। उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला का पति पिछले कुछ महीनों से दुबई गया हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!