Edited By Kalash,Updated: 04 Apr, 2026 12:27 PM

सरकार द्वारा पंजाब की जनता के साथ 3 साल पहले किए गए वादे अभी तक वफा नही हो पाए हैं जिसके कारण हजारों परिवार खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
लुधियाना (खुराना) : सरकार द्वारा पंजाब की जनता के साथ 3 साल पहले किए गए वादे अभी तक वफा नही हो पाए हैं जिसके कारण हजारों परिवार खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। असल में पूरा मामला सरकार द्वारा पंजाब भर में 9422 नए राशन डिपो अलॉट करने संबंधी चाहवान परिवारों से मांगे गए आवेदन पत्रों के साथ जुड़ा हुआ है। याद रहे कि गत दिनों पंजाब सरकार द्वारा पारित किए गए बजट सैशन 2026 के दौरान भी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब वासियों को नए राशन डिपुओं के लाइसैंस जल्द जारी करने का बड़ा ऐलान किया गया है लेकिन बावजूद इसके फिलहाल किसी भी परिवार को राशन डिपो नहीं मिल पाया है।
काबिले गौर कि सरकार द्वारा पंजाब भर के 23 जिलों में तीन विभिन्न पड़ाव में राशन डिपो अलॉट करने संबंधी चाहवान परिवारों से आवेदन पत्र मांगे गए थे जिसमें पहले चरण दौरान राशन डिपुओं की संख्या 1201 निर्धारित की गई थी, जबकि दूसरे चरण में 22 अप्रैल, 2023 में राशन डिपो की संख्या को बढ़ाकर 6061 कर दिया गया और तीसरी बार यानी कि अंतिम पड़ाव में 7 मई, 2025 को सरकार द्वारा एक बार फिर से राशन डिपो की संख्या को बढ़ाकर 9422 कर दिया गया था, जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न कैटेगरी और वर्गों के साथ जुड़े हुए परिवारों को नए राशन डिपो अलॉट करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया गया और बाकायदा उक्त सभी परिवारों द्वारा सारी प्रक्रिया संपन्न करने के उपरांत अपनी फाइलें कंप्लीट कर पहले ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा करवाई गई हैं जिन पर शायद अब समय की धूल जम चुकी है और आवेदनकर्त्ताओं की आंखें नए राशन डिपो मिलने की राह देख-देख कर थक गई हैं जिन्हें राशन डिपो मिलने के रूप में अपने परिवारों और बच्चों के लिए रोजगार के साधन पैदा होने की उम्मीद और सपने बंधे हुए थे।
किस कैटेगरी के लिए कितने राशन डिपो तय किए गए
कैटेगरी संख्या
जनरल 3848
एस.सी. 792
बी.सी. 231
स्वतंत्रता सेनानी 898
दिव्यांग वर्ग 402
पूर्व सैनिक 1174
महिलाएं 322
आतंकवाद/दंगा पीड़ित 1755
किस जिले के हिस्से में आने थे कितने डिपो
जिला संख्या
जालंधर 1026
पटियाला 996
लुधियाना 757
अमृतसर 692
होशियारपुर 645
कपूरथला 567
गुरदासपुर 563
रोपड़ 480
मोहाली 464
फाजिल्का 403
फतेहगढ़ साहिब 338
मोगा 325
पठानकोट 308
फिरोजपुर 304
एस.बी.एस.नगर 291
तरनतारन 236
संगरूर 224
मानसा 220
श्री मुक्तसर साहिब 171
बरनाला 165
फरीदकोट 135
मालेरकोटला 112
बठिंडा 000
कुल संख्या 9422
जिला वाइज महिलाओं के लिए राशन डिपुओं का आंकड़ा
जिला आंकड़ा
जालंधर 35
गुरदासपुर 34
पटियाला 30
होशियारपुर 23
फाजिल्का 18
फिरोजपुर 17
पठानकोट 17
श्री मुक्तसर साहिब 17
बरनाला 16
रोपड़ 16
कपूरथला 16
लुधियाना 15
तरनतारन 15
मोगा 15
फतेहगढ़ साहिब 12
अमृतसर 10
मोहाली 08
एस.बी.एस.नगर 06
संगरूर 05
मानसा 02
मालेरकोटला 02
फरीदकोट 01
बठिंडा 00
कुल आंकड़ा 322
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here