पंजाब में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 39, संक्रमण के कुल मामले 2,028

Edited By Mohit,Updated: 22 May, 2020 05:15 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना वायरस से दो महीने के एक बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण.............

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना वायरस से दो महीने के एक बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 39 पहुंच गई है। संक्रमण के 23 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल रोगियों की संख्या 2,028 हो गई है। अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे की बुधवार को अमृतसर के एक अस्पताल में मौत हो गई। 

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसकी कोविड-19 के लिए की गई जांच की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 23 नए मामलों में सात होशियारपुर में, पांच अमृतसर में, चार गुरदासपुर में, दो-दो लुधियाना और पठानकोट में तथा एक-एक मामले बरनाला, कपूरथला और पटियाला में आए हैं। बटाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संजीव भल्ला ने बताया कि शहर में चार संक्रमितों में दो गर्भवती महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को एक पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!