Punjab : पंजाब में BJP नेता के खिलाफ केस दर्ज, कपड़ा व्यापारी को धमकाने के लगे आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2025 05:20 PM

punjab case registered against bjp leader in punjab

लुधियाना में भाजपा नेता से तंग परेशान होकर एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना : लुधियाना में भाजपा नेता से तंग परेशान होकर एक कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में एक कपड़ा व्यापारी ने फाइनांसर से तंग परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार जगराओं के भाजपा नेता (उपमंडल प्रधान) अनिल कुमार शैटी से 3 लाख रुपए कर्ज के रूप में लिए थे, जिसके बाद भाजपा नेता की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने भाजपा नेता सहित 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान सोनू शर्मा के रूप में हुई है। मृतक कारोबारी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। 

जानकारी अनुसार सोनू ने भाजपा नेता अनिल कुमार शैटी से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसके बाद भाजपा नेता की तरफ से लगातार सोनू को धमकियां मिल रही थीं। सोनू ने कारोबार के लिए 3 लाख रुपए भाजपा नेता से उधार लिए थे, जिसकी अदायगी सोनू के भाई ने कर दी थी, लेकिन भाजपा नेता ने इस रकम में ब्याज जोड़कर इसे 8 लाख रुपए बना दिया था, जिसके बाद सोनू लगातार परेशान था। जिसके बाद कर्ज से परेशान होकर कपड़ा व्यापारी ने जहर निगल जान दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!