Ludhiana: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

Edited By Kamini,Updated: 07 Apr, 2026 03:40 PM

fire breaks out in textile factory

महानगर में एक फैक्ट्री में भयानक लगाने की घटना सामने आई है।

लुधियाना (खुराना/गणेश/सचिन) :  लुधियाना में फैक्ट्री में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। शहर के शेरपुर इलाके में उसवाला एग्रो के पास स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 PunjabKesari

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद करीब 10 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की सप्लाई की गई और टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर धागा, कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार उस समय ट्रांसफार्मर से जुड़ा काम चल रहा था, तभी अचानक बिजली आने से धमाका हुआ और वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई।

PunjabKesari

फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!