Punjab: कांग्रेस नेता की ह/त्या से पहले का Video आया सामने, कंधे पर कुल्हाड़ी रख...

Edited By Kamini,Updated: 03 Apr, 2026 01:21 PM

surfaces from before congress leader s murder

कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी के मर्डर केस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी के मर्डर केस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस CCTV फुटेज में मुख्य आरोपी मर्डर से करीब एक घंटे पहले कंधे पर कुल्हाड़ी रखकर घूमता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो मुख्य आरोपी विजय कुमार का बताया जा रहा है। उसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दें कि 29 मार्च की शाम को जब परमिंदर तिवारी गांव तखरां के बस स्टैंड स्थित अपने क्वार्टरों के बाहर कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनके सिर पर लगातार कुल्हाड़ी से वार किया। हमला इतना जोरदार था कि उनका सिर पूरी तरह डैमेज हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अजय और उसका साथी लकी भागकर पटना चले गए। कुमकल थाने की पुलिस ने दोनों को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद ही परिवार ने 2 अप्रैल को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!