अमृतसर में पटाखा बनाने के वाली इकाई में विस्फोट

Edited By PTI News Agency,Updated: 08 Aug, 2020 05:36 PM

pti punjab story

अमृतसर, आठ अगस्त (भाषा) शहर के बाहरी इलाके में इबान-कला गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर, आठ अगस्त (भाषा) शहर के बाहरी इलाके में इबान-कला गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन पटाखे बनाने वाले कारखाने की इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पटाखों का पूरा भंडार आग में जल गया।

पुलिस ने बताया कि आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट के समय कोई भी व्यक्ति पटाखा इकाई में मौजूद नहीं था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!