अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 2 तस्कर दबोचे

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 03:31 PM

heroin recovered

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से संचालित नशा तस्करी

अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

वहीं पकड़ी गई हैरोइन की कीमत करोड़ों रुपए की बताई जा रही है।  इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की।  डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका काम पंजाब के विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप इकट्ठा कर राज्यभर में आगे सप्लाई करना था।

इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपियों के आगे-पीछे के नेटवर्क, अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!