Edited By Urmila,Updated: 08 Jul, 2026 03:20 PM

अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 508/23 पर एक संदिग्ध कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
अमृतसर (रमन) : अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 508/23 पर एक संदिग्ध कैमरा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैमरे को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में इसे आगे की जांच के लिए RPF के हवाले कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित जांच टीमें भी अमृतसर पहुंच गईं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कैमरा किसने लगाया, इसका उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे कोई साजिश है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here