प्रताप बाजवा ने घेरी 'आप' सरकार, Tweet कर कही यह बात

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2022 09:06 PM

pratap bajwa surrounded the  aap  government said this by tweeting

कादियां से कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा कटौती को लेकर दिए बयान................

चंडीगढ़ (ब्यूरो): कादियां से कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा कटौती को लेकर दिए बयान पर 'आप' सरकार को घेरा है। कांग्रेसी विधायक बाजवा ने ट्वीट करते कहा कि सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में कहा है कि घल्लु घारा सप्ताह को ध्यान में रखते कई लोगों की अस्थाई तौर पर सुरक्षा वापस के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा में कटौती की गई थी तो इसी आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इश्तिहार द्वारा सुरक्षा वापसी का जशन मनाया था। बाजवा ने कहा कि क्या आज यह सरकार झूठ बोल रही है या माननीय हाईकोर्ट को गुमराह कर रही है?

PunjabKesari

गौरतलब है कि 'आप' सरकार ने 28 मई को कई डेरा मुखियों समेत 424 लोगों की सुरक्षा में कटौती कर दी थी। जिन लोगों की सुरक्षा में कटौती की गई थी, उन में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाने के एक दिन बाद 29 मई को उनका अज्ञात हमलावरों की तरफ से मानसा के गांव जवाहरके में दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। इस दर्दनाक कत्ल के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर 'आप' सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। इसी दरमियान सुरक्षा में कटौती करने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!