Edited By Urmila,Updated: 07 May, 2023 03:06 PM

लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का शोर शहर की सड़कों पर देखने को मिल रहा है।
पंजाब डेस्क: लोकसभा उपचुनाव के प्रचार को लेकर राजनीतिक पार्टियों का शोर शहर की सड़कों पर गूंज रहा है। पार्टियों की ओर से शहर में रोड शो किए जा रहे हैं। हरेक पार्टी अपनी-अपनी गतिविधियां, उपलब्धियां गिना रही हैं। वहीं पार्टियां लीड के साथ जीतने का दावा भी कर रही हैं। सत्ता में आने के बाद आप पार्टी अपनी-अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों का जिक्र कर रही है तो वहीं विरोधी पक्ष मौजूदा समय में सरकार की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामियों का ढिंढोरा पीट रही हैं। चुनाव प्रचार आखिरी पड़ाव पर है जिसकी हार-जीत का फैसला शहर की आम जनता के हाथ में है जिसमें ज्यादातर दलित वोटरों की संख्या हैं। बता दें कि लोकसभा सीट के आगामी 9 विधानसभा सीटों पर 16 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से ज्यादा रविदासिया के सहित आदिधर्मी समुदाय के लोग आते हैं। इसी के चलते विधानसभा की 9 सीटों में से 4 सीटें रिजर्व हैं।
आपको बता दें कि भगवंत मान के सी.एम. बनने के बाद संगरूर में लोकसभा उपचुनाव हुए थे जहां से आप पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। अब यह लोकसभा उपचुनाव आप के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस लोकसभा उपचुनाव में महिलाओं की नाराजगी का आम आदमी पार्टी को सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को 1000-1000 रुपए देने की गारंटी आप सरकार पूरा नहीं कर पाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here