Edited By Urmila,Updated: 27 Sep, 2026 09:21 AM

शनिवार को 6 वर्षीय बच्चे की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुल रोगियों की संख्या 29 पर पहुंच गई है।
जालंधर (रत्ता): शनिवार को 6 वर्षीय बच्चे की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुल रोगियों की संख्या 29 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को शनिवार जिस बच्चे की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है वह एकता नगर का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि पॉजिटिव रोगियों में से एक रोगी दयानंद मैडीकल कॉलेज एंड अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन है। सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 131 रोगियों के सैंपल लिए हैं और उनमें से 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here