नाकाबंदी दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2022 06:17 PM

police got success during blockade 2 accused including weapons arrested

थाना फतेहगढ़ साहिब ने अलग-अलग जगहों से 2 लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

फतेहगढ़ साहिब (विपन भारद्वाज) : थाना फतेहगढ़ साहिब ने अलग-अलग जगहों से 2 लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1 देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 5 ग्राम हेरोइन शामिल है और विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुखवीर सिंह व फतेहगढ़ साहिब थाने के एस.एच.ओ. संदीप सिंह ने बताया कि थानेदार मोहन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आजादी दिवस के मद्देनजर ज्योति सरूप मोड़ पर नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ ​​बबलू जिसके पास से 3 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कियाहै। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जसविंदर सिंह को फतेहगढ़ साहिब के माननीय न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक देसी पिस्टल बरामद किया है। जसविंदर सिंह ने माना का यह पिस्तोल गोरखपुर उत्तर प्रदेश के एक ढाबे से 18 हजार रुपए में खरीदा था। जसविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी थाना सरहिंद में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!