Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 05:23 PM

घर में पेट्रोल बम फेंकने और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के मामले को सुलझाते हुए 04 आरोपियों को ट्रेस किया गया है, जिनमें से 02 आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): पंजाब सरकार और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिमन्यु राणा, आई.पी.एस., सीनियर कप्तान पुलिस, श्री मुक्तसर साहिब की अगुवाई में जिले में अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी मुहिम के तहत अशोक मीना, आई.पी.एस., एस.पी. (डी.) और बचन सिंह डी.एस.पी. श्री मुक्तसर की निगरानी में इंस्पेक्टर रविंदर कौर, मुख्य अधिकारी थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब और पुलिस टीमों द्वारा घर में पेट्रोल बम फेंकने और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के मामले को सुलझाते हुए 04 आरोपियों को ट्रेस किया गया है, जिनमें से 02 आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।
शिकायतकर्ता पवन कुमार पुत्र तारा चंद निवासी गोनियाना रोड, श्री मुक्तसर साहिब के बयान के अनुसार दिनांक 04-08-2026 को रात करीब 10:30 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके घर के गेट और छत पर पेट्रोल बम फेंककर और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। वारदात के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंधी थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब में मुकदमा नंबर 271 दिनांक 29-08-2026, धारा 326(जी), 112, 191 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी इनपुट्स और खुफिया सूत्रों की मदद से वारदात में शामिल 04 आरोपियों को ट्रेस किया गया, जिनमें से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान साजन उर्फ लंडी पुत्र देव राज उर्फ देव, निवासी गोनियाना रोड, गली नंबर 3, श्री मुक्तसर साहिब, उम्र करीब 19 साल, सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र जंगीर सिंह, निवासी गोनियाना रोड, श्री मुक्तसर साहिब, उम्र करीब 51 साल के रूप में हुई। पुलिस टीमों द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल नंबर पीबी 30 जे 3634, मार्का पल्सर, रंग काला भी बरामद किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच पहले से लड़ाई-झगड़ा/रंजिश चलती आ रही थी। इसी रंजिश के चलते गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों और बाकी ट्रेस किए गए आरोपियों संबंधी पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here