Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में शनिवार को बढ़ोतरी, खरीदने से पहले करें चेक...

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2026 03:41 PM

gold silver price

,सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 1,56,200 रुपए था। यानी 24 कैरेट सोने में 800 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,46,010 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो शुक्रवार को 1,45,270 रुपए था। इसमें भी 740 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं, चांदी के दामों में भी उछाल आया है। शनिवार को चांदी का भाव 2,39,100 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि शुक्रवार को यह 2,35,500 रुपए प्रति किलो थी। यानी चांदी की कीमत में 3,600 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!