चंडीगढ़ में पुलिस की गाड़ी पर हमला, PCR पर बरसाईं लाठियां... 2 गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2026 03:23 PM

police vehicle attacked in chandigarh

कॉलोनी में खड़ी एक PCR गाड़ी पर लाठियों से हमला कर दो शीशे तोड़ दिए।

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में बेखौफ आरोपी घूम रहे हैं। गत दिन सोमवार को 2 युवकों ने इंदिरा कॉलोनी में खड़ी एक PCR गाड़ी पर लाठियों से हमला कर दो शीशे तोड़ दिए। युवक PCR गाड़ी के पास ही डंडा लेकर घूमता रहा लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़ नहीं पाए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और IT पार्क थाने ले गई। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस दूसरे युवक से पूछताछ कर रही है। IT पार्क थाना पुलिस PCR गाड़ी के शीशे तोड़ने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज करेगी।

IT पार्क थाना इलाके में खड़ी PCR गाड़ी में ड्राइवर राजेश और महिला कांस्टेबल प्रियंका मौजूद थे। इसी बीच 2 युवक लाठियां लेकर आए और PCR गाड़ी के ड्राइवर की खिड़की पर डंडे से वार किया। डंडा लगते ही खिड़की का शीशा टूट गया। कांस्टेबल राजेश और प्रियंका गाड़ी से उतरकर एक तरफ हो गए। देखते ही देखते एक युवक ने पीछे की खिड़की पर मारा, जबकि दूसरे युवक ने डंडे से शीशे पर मारा। घटना के बाद भी आरोपी वहीं घूमते रहे। डंडे के कारण पुलिस कर्मियों की उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों को पकड़ा। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!