Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2026 11:21 AM

पंजाब से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
मोहाली/चंडीगढ़: किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चंडीगढ़ बॉर्डर पर धरना देने जा रहे हैं। पंजाब से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों की ओर से 1 सितंबर से 7 सितंबर तक एक सप्ताह का धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है।
किसानों ने एयरपोर्ट रोड के पास धरना लगाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, मोहाली पुलिस ने भी कुछ रास्ते बंद करने को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। इसके तहत आज आई.आई.एस.ई.आर. चौक से बेस्टेक मॉल (फेज-11), मोहाली होते हुए जगतपुरा से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क बंद रहेगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने आई.आई.एस.ई.आर. चौक से फेज-9 रोड और सेक्टर 66/68 के रास्ते चंडीगढ़ जाने की सलाह दी है। किसानों के इस धरने को लेकर पंजाब के किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।