Edited By Kamini,Updated: 23 Aug, 2022 05:25 PM

कल यानि 24 अगस्त को पी.एम. नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं।
चंडीगढ़: कल यानि 24 अगस्त को पी.एम. नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। उनके आने पर पिछली बार सुरक्षा में हुई चूक को से सबक लेते हुए पंजाब पुलिस ने इस बार मोहाली में कड़े प्रबंध किए हैं। बता दें पी.एम. मोदी मोहाली में होमी भाभा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान पी.एम. मान का पहला पंजाब दौरा है। इस दौरान सी.एम. मान भी मौजूद रहे।
सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस ने समारोह स्थल से 2 कि.मी. तक के इलाके को सील कर दिया है। इस इलाके को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है और इसके साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार 7 हजार जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
ये की गई तैयारियां
पी.एम. मोदी की सिक्योरिटी के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अफसर मोहली में पहुंच गए हैं। पंजाब पुलिस अलावा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के अफसर भी निगरानी रखेंगे। बम डिस्पोजल स्क्वॉयड और डॉग स्क्वायड टीम को स्टैंडबाई पर रखा है। यहां पी.एम. मोदी आ रहे हैं उस अस्पताल के सामने 3 हैलिपेड बनाए गए हैं। आसपास के इलाकों से बिजली के खंबे हटा दिए, फुटपाथ को तोड़कर सड़क बनाई गई। इसके अलावा समारोह की तरफ जाने वाली सड़कों को भी रिपेयर करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पी.एम. मोदी की सुरक्षा ब्लू बुक के हिसाल से रूट भी तैयार किया गया है।

बता दें पिछली बार पी.एम. मोदी ने 5 जनवरी को पंजाब दौरा किया था। उस समय वह फिरोजपुर में डेवल्पमेंट प्रोजेक्ट का उद्धाटन करने आए थे। इस दौरान दौरान उनके काफिले को किसानों के धरने के कारण 15 मिनट का फिरोजपुर के फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा था। इसको लेकर राजनीति गरमाई रही और सुरक्षा चूक करार देते हुए पी.एम. दिल्ली वापस लौट गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here