कनाडा में पंजाबी ने पत्नी को उतारा मौ/त के घाट, बच्चों व सास के सामने चाकू से  किए वार

Edited By Urmila,Updated: 18 Sep, 2026 10:29 AM

punjabi man kills his wife in canada

कनाडा के ओंटारियो में एक 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।

पंजाब डेस्क : कनाडा के ओंटारियो में एक 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की शाम समरसाइड कम्युनिटी के चैलटन रोड स्थित घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से पत्नी के पेट पर कई वार कर दिए।

घटना के समय घर में दंपती के दो बच्चे और महिला की मां भी मौजूद थीं। वारदात के बाद बच्चे और उनकी नानी घबराई हुई हालत में घर से बाहर निकल आए। उनकी स्थिति देखकर आसपास के लोगों को घर में किसी गंभीर घटना का अंदेशा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को शाम करीब 6:25 बजे घटना की सूचना मिली। टीम चैलटन रोड स्थित घर पहुंची तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाई गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति मनदीप सिंह (41) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सेकंड डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त घर में आरोपी और उसकी पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे तथा मृतका की मां मौजूद थीं। वारदात के बाद बच्चों और नानी के घर से बाहर निकलने के बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना से पहले घर के अंदर क्या परिस्थितियां बनीं, इसका खुलासा जांच आगे बढ़ने के बाद होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!