हादसे में घायल युवक की मौ\त, श\व के लिए पुलिस का इंतजार कर रहा बेबस पिता

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2026 12:32 PM

horrific road accident

गत दिन दीपक अस्पताल सराभा नगर के निकट एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिसकी 15 दिन बाद जम्मू के एम्ज अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई।

लुधियाना (तरुण): गत दिन दीपक अस्पताल सराभा नगर के निकट एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिसकी 15 दिन बाद जम्मू के एम्ज अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। इस घटना में दिहाड़ीदार एक पिता ने अपना इकलौता जवान बेटा खो दिया जिस कारण माता-पिता की आर्थिक और मानसिक हालत बदतर बताई जा रही है। 

एम्ज अस्पताल ने पिता को शव देने से इंकार कर दिया। अस्पताल के प्रबंधकों का कहना है कि लुधियाना पुलिस के आने के बाद शव दिया जायेगा। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राहुल कुमार मूल रूप निवासी रामकोट कठुआ जम्मू कश्मीर के रुप में हुई है। पिता करतार चंद ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना के एक होटल में वेटर का काम करता था जबकि वह खुद दिहाड़ीदार है। बेटे की आमदनी से ही उनका घर चलता था। 

22 अगस्त की रात को करीब साढ़े 11 बजे उसका बेटा काम खत्म कर होटल से कमरे की तरफ जा रहा था। जब उसका बेटा दीपक अस्पताल सराभा नगर के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ऑटो ने राहुल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण राहगीरों ने बेटे को निजी अस्पताल पहुंचाया। आर्थिक हालत ठीक न होने पर उसके बेटे को लुधियाना से जम्मू के एम्ज अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए शनिवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे बेटे ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल का बिल 5 लाख से अधिक का है जबिक उनके पास बिल अदा करने के पैसे भी नही है। जिस कारण उन्हें अस्पताल की ओर से शव नही मिला है। वही अस्पताल के प्रबंधकों का कहना है कि लुधियाना पुलिस के आने के बाद शव पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा जायेगा। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने पिता करतार चंद के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न अपारधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ए एस आई सुखदीप सिंह जम्मू की ओर रवाना हो चुके है परंतु उनसे संपर्क नही हो पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!