पंजाब होम गार्ड कर्मचारी की अचानक मौ/त, पलों में उखड़ी सांसें

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2026 01:00 PM

police post personnel punjab police

पुलिस चौकी सबरा में पंजाब होम गार्ड के कर्मचारी हीरा सिंह की मौत हो गई। मृतक हीरा सिंह तरनतारन जिले के गांव गुलालीपुर का रहने वाला था।

तरनतारन/पट्टी: पुलिस चौकी सबरा में पंजाब होम गार्ड के कर्मचारी हीरा सिंह की मौत हो गई। मृतक हीरा सिंह तरनतारन जिले के गांव गुलालीपुर का रहने वाला था और पुलिस चौकी सबरा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसलिए उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में हीरा सिंह की मौत हो गई। 

मृतक अपने पीछे पत्नी जसविंदर कौर, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक हीरा सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद हीरा सिंह का अंतिम संस्कार तरनतारन जिले में उसके पैतृक गांव गुलालीपुर में किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!