Punjab में BJP की बड़ी तैयारी, PM मोदी और अमित शाह सहित दिख सकते हैं कई अहम चेहरे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Sep, 2026 06:32 PM

bjp to stage a major political show of strength in punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में सियासी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अब नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूरे पंजाब में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।

जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में सियासी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अब नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूरे पंजाब में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा की राज्यव्यापी महायात्रा 18 सितंबर से पठानकोट से शुरू होगी और करीब 12 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए 29 या 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होगी।

यात्रा की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। समापन मौके पर जालंधर में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस महायात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा इस अभियान के जरिए पंजाब में नशे के बढ़ते संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाकर सत्तारूढ़ सरकार को घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा भाजपा के लिए राज्य में जनाधार मजबूत करने की बड़ी कवायद होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!