Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Oct, 2022 05:42 PM
आज से शुरू हो रही धान की खरीद में किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
अमृतसर(गुरिंदर सागर) : आज से शुरू हो रही धान की खरीद में किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। धान की अवैध आमद को रोकने के लिए बैरियर पर विशेष नाके भी बनाए गए हैं।
दाना मंडी मेहता में धान खरीद का शुभारंभ करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पंजाब ने बातचीत में कहा कि धान सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसानों की फसल खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को कोई परेशानी न हो, इसलिए मंडियों में बिजली, पानी और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई है। मंडियों के मुख्य गेटों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है कि धान की नमी को चैक किया जाए और रोजाना खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान सीधे खातों में किया जाएगा।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि अमृतसर जिले में बासमती की आमद तो पहले ही शुरू हो चुकी थी और आज से सभी बाजारों में धान की खरीद भी शुरू हो गई है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर ही मंडियों में लाएं। भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कम-से-कम 2060/- रुपए प्रति क्विंटल धान ग्रेड-ए और सामान्य किस्म के धान की 2040/- रुपए प्रति क्विंटल की न्यूनतम कीमत पर खरीद की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here