लॉटरी का टिकट खरीदते ही चमकी किस्मत, 7 रुपए में बनाया करोड़पति

Edited By Urmila,Updated: 16 Sep, 2026 10:31 AM

became a millionaire with just 7 rupees

सिक्किम सरकार की ओर से आयोजित डियर प्रेस्टीज ट्यूजडे वीकली का ड्रॉ आयोजित हुआ जिसमें मात्र 7 रुपए में भनोट एंटरप्राइजिज ने एक और करोड़पति बना दिया।

लुधियाना (जोशी): सिक्किम सरकार की ओर से आयोजित डियर प्रेस्टीज ट्यूजडे वीकली का ड्रॉ आयोजित हुआ जिसमें मात्र 7 रुपए में भनोट एंटरप्राइजिज ने एक और करोड़पति बना दिया। इसका टिकट नं. 94-सी-74473 है। यह टिकट भनोट एंटरप्राइजिज के आनंदपुर साहिब स्थित सैलर हरजीत लॉटरी द्वारा बेची गई थी। इस सितम्बर माह में यह दूसरा करोड़पति है जोकि भनोट एंटरप्राइजिज के मोरिंडा स्थित सैलर पंकज पांडे द्वारा पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली के 5 सितम्बर को आयोजित ड्रा में बना था। इसकी ईनामी राशि डेढ़ करोड़ रुपए थी।

भनोट एंटरप्राइजिज के संचालक शाम सुंदर भनोट ने बताया कि वह गत 20 वर्षों से लगभग 185 के करीब करोड़पति बना चुके हैं। अब 19 सितम्बर शनिवार को नागालैंड सरकार के गणेश चतुर्थी स्पैशल बम्पर का ड्रॉ भी निकलेगा जिसमें 3 करोड़ का प्रथम पुरस्कार जनता में ही दिए जाने की गारंटी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!